Samastipur

“बेगूसराय में शिवलिंग तोड़ने पर बवाल,भीड़ ने आरोपी की मीट शॉप पर चलाई JCB;10 दुकानों में की तोड़फोड़

बेगूसराय में असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर स्थित शिवलिंग तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच-31 जाम कर जमकर बवाल किया। इस दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर गांव की है, जहां शुक्रवार की देर रात शिव मंदिर में तोड़फोड़ किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शिवलिंग टूटने की जानकारी ग्रामीणों को मिली। फिर लोगों की भीड़ जुट गई। मंदिर के आसपास 10 से ज्यादा मीट शॉप हैं। पुलिस और केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में ग्रामीण जेसीबी लेकर पहुंचे और आरोपी की दुकान गिरा दी।

घटना की सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। बेकाबू भीड़ को देखते हुए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जिसके बाद भीड़ ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी की। इसमें 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया है।

इसके साथ ही स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों से बात की और जय श्री राम के नारे लगाने लगे। उन्होंने कहा-जागो हिंदू।

 

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किया गया लाठीचार्ज

डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि उग्र भीड़ को नियंत्रित करने को लेकर लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद सड़क से जाम हटा दिया गया है। स्थिति अभी शांतिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है और शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि शांति बनाए रखें। किसी तरह की सूचना है तो प्रशासन को दें। लोगों अपने हाथ में कानून लेंगे तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

हिरासत में लिए गए 4 लोग

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति कंट्रोल में है। एनएच 31 पर करीब एक घंटे जाम लगा था, जो हट गया है। भीड़ को इधर-उधर करने के लिए पुलिस को हल्की लाठीचार्ज करना पड़ा। चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपी की पहचान कर ली गई है। छापेमारी की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़।
स्थानीय लोगों ने बताया कि शराब के नशे में धूत एक युवक शिव मंदिर में प्रवेश किया था। फिर चापाकल के हैंडल से शिवलिंग तोड़ दिया। इससे नाराज होकर स्थानीय लोगों ने एनएच 31 जाम कर लिया और जमकर हंगामा करने लगे। लोगों ने कहा कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार करें, अन्यथा आंदोलन और उग्र होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!