Patna

“बिहार में ट्रक ने 4 मजदूरों को कुचला 3 की मौत: इकलौता बेटा था समीर; पहली बार मजदूरी करने निकला था

बिहार।नवादा में गुरुवार की सुबह मंडी के लिए निकले 4 मजदूरों को ट्रक ने रौद दिया। हादसे में 3 की मौके पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग निकला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हादसे में प्रह्लाद कुमार (17), आकाश कुमार(15) और समीर कुमार (26) की मौत हुई थी। समीर और आकाश दोनों मां-बाप के इकलौते बेटे थे। आकाश पहली बार घर से मजदूरी करने के लिए निकला था।

हादसे के बाद लोगों ने एक घंटे तक सड़क को जाम कर दिया। घटना की सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजनी कुमार, नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को समझाकर शांत कराया। तब सड़क से जाम हटा। हादसा नगर थाना क्षेत्र के सोभिया पर कृषि फार्म के पास हुआ।

मृतकों में एक 15 साल का नाबालिग भी

मृतकों में दौनी के बेलदरिया गांव निवासी श्री राम चौहान का 26 साल का बेटा समीर कुमार, श्रीकांत चौहान का 15 साल के बेटा आकाश कुमार, राम बाबू का 17 साल का बेटा प्रह्लाद कुमार है। पप्पू चौहान की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।

4 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मृतक समीर कुमार अपने घर का इकलौता बेटा था। उसके 4 बच्चे हैं। दो बेटे और 2 बेटियां। मृतक आकाश कुमार भी अपने घर का इकलौता बेटा था। उसकी तीन बहनें हैं।

आकाश मजदूरी के लिए पहले दिन ही निकला था, लेकिन हादसे में उसकी जान चली गई। तीसरा मृतक प्रह्लाद कुमार है, एक महीने पहले ही प्रह्लाद के बड़े भाई की कैंसर से मौत हुई थी। घर में एक महीने बाद दूसरे सदस्य की मौत के बाद मातम का माहौल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!