Weather UpdatePatnaSamastipur

“आज का मौसम;बिहार मे तीन दिनों तक अच्छी बारिश के आसार, राज्य में फिर से मानसून सक्रिय,इन जिलों मे होगी जोरदार बारिश

“आज का मौसम;राज्य में फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। अगले तीन दिनों तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। राज्य के अधिकांश भागों में बारिश होने के आसार हैं। इधर, पटना में रविवार की देर रात झमाझम के बाद सोमवार की सुबह भी हल्की बारिश हुई। इससे उमसभरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता सामान्य रही। गया एवं भागलपुर जिले में भारी वर्षा दर्ज की गई। पटना में 32.9 एमएम बारिश दर्ज की गई।

मौसम विज्ञानी कुमार गौरव ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के दक्षिणी भाग के अनेक स्थानों और उत्तरी भाग के कुछ स्थानों में वर्षा होने का अनुमान है। जबकि भागलपुर, गया, कैमूर और रोहतास जिले में अति भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इसके अलावा सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले में भारी वर्षा होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कितनी वर्षा
गया एयरपोर्ट के पास 73.8 एमएम, भागलपुर में 69 एमएम, टेकारी में 62.4 एमएम, शाहपुर में 60.2 एमएम, सुल्तानगंज में 60.0 एमएम, सिमरी में 58.8 एमएम, बक्सर में 57.4 एमएम, अमदाबाद 57.2 एमएम, बल्तारा में 56.4, बोधगया में 52.6 एमएम, लक्ष्मीपुर में 52.0, इटारसी में 48.2 एमएम, बछवाड़ा में 47.0 एमएम और महाराजगंज में 45.8 एमएम बारिश हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!