Patna

“बागमती नदी से तीन शव निकला,9 की तलाश जारी,लोग चिल्लाते रहे-बच्चों को बचा लो,एक-एक करके डूबते गए

मुजफ्फरपुर में गुरुवार को बागमती नदी में हुए नाव हादसे का वीडियो सामने आया है। इसमें लोग बच्चों को बचाने के लिए चीख रहे हैं। कुछ लोग नदी में कूदते भी हैं। एक नाव बचाने के लिए आती है। कुछ बच्चों को बचाया भी जाता है। लेकिन इस दौरान एक-एक करके 12 जिंदगियां नदी में समा जाती हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मधुरपट्टी गांव के नजदीक नदी में गुरुवार को एक नाव पलट गई थी। इसमें बच्चों समेत 32 लोग सवार थे। ग्रामीणों ने 20 लोगों को बचा लिया, लेकिन 12 लोग नदी में डूब गए और तेज बहाव में बह गए। इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल थे, जो स्कूल जा रहे थे। इनकी तलाशी के लिए SDR की टीम ने 7 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

यह फुटेज हादसे के ठीक बाद का है। मधुरपट्‌टी घाट पर बच्चों को डूबते देखे जा सकते हैं। गोताखोर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
पहला शव 4 साल की बच्ची का मिला, एक लड़का बच्चों को बचाते डूबा
पहला शव एक 4 साल की बच्ची का मिला। बच्ची की पहचान अजमत के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दूसरा शव बलौर इलाके से मिला। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जबकि तीसरा शव गोरिहारी घाट से बरामद हुआ है। इसकी पहचान पिंटू के रूप में हुई है, जो बच्चो को बचाते समय डूब गया था। उसने ही दो बच्चो को डूबने से बचाया था।

अब भी आस, अपने लौट आएं…
इस घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है। जिन घरों के बच्चे या परिजन लापता हैं, वो नदी किनारे खड़े हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनके परिवार के लोग अब भी जिंदा हो सकते हैं।

जयनारायण यादव ने बताया कि बेटी राधा और भतीजी सुष्मिता खाना खाकर स्कूल गई थीं। शोर हुआ कि नाव पलट गई है। वह नदी की ओर भागने लगे। किनारे पहुंचे तो पता चला की बेटी और भतीजी डूब गई है। इधर, बेटी के डूबने का गम में सुष्मिता की मां ने नदी में छलांग लगा दी थी, जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया।

सुष्मिता नाम की महिला को बेहोशी की हालत में नदी से निकाला गया था।
लापता लोगों की सूची
1. रीतेश कुमार, पिता राम जीवन राय
2. बेबी कुमारी, पिता जगदीश राय
3. गणिता देवी, पति राम दयाल चौपाल
4. सुष्मिता कुमारी, पिता लक्ष्मी राय
5. शिवजी चौपाल, पिता ध्यानी चौपाल
6. शमशुल, पिता अयूब
7. सजदा बानो, पिता मो सफी
8. वसीम, पिता मो इस्माईल
9. अजमत, पिता मो नौशाद
10. पिंटू सहनी, पिता राजदेव सहनी
11.मिंटू, पिता राजदेव
12. कामिनी कुमारी, पिता राजेश राय

मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद ओपी के मधुरपट्‌टी गांव में बागमती नदी में 33 लोगों से भरी नाव डूब गई। 20 लोगों को जैसे-तैसे बचा लिया गया। 12 लोगों नदी के तेज बहाव में बह गए। इनमें स्कूल बच्चों की संख्या ज्यादा है। कुछ लोग राशन लेने के लिए निकले थे, उनकी भी तलाश जारी है।

हादसे के बाद मधुरपट्टी गांव के लोग बागमती नदी के किनारे अपनों के लौटने की प्रार्थना कर रहे हैं। उनमें गुस्सा भी है, क्योंकि हर चुनाव में पुल का वादा किया जाता रहा है, लेकिन मिला कुछ नहीं। l

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!