Patna

“लव मैरिज के बाद आया बेटा-बहू..घर में की चोरी:पिता बोले-दोनों आभूषण और पैसे लेकर फरार हो गए

बांका में लव मैरिज के एक महीने बाद ही बेटा और बहू आभूषण और पैसे लेकर घर से फरार हो गए। पिता ने बेटे और बहू पर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। इसके पहले लड़का और लड़की पक्ष वालों में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ था। पुलिस मामले को शांत कराकर चली गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इधर, शनिवार को पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाइ है। शुक्रवार की रात घर से आभूषण और 20 हजार लेकर दोनों फरार हो गए। एक महीने पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी। शादी करके घर आने के बाद बाजार में हाई वोल्टेज ड्रामा भी हुआ था।

महेशपुर गांव निवासी सरगुन साह ने कहा कि 9 अगस्त को दिल्ली में मेरे बेटे सूडान कुमार ने फोन पर कहा कि मैंने आरती कुमारी से शादी कर ली है। मेरा बेटा बहू को लेकर घर चला आया। इसके बाद दोनों घर में ही रहने लगे। शुक्रवार की रात खाना खाकर हम लोग सो गए।

सुबह उठकर देखे तो घर से मेरा बेटा और बहू गायब थे। घर से कीमती आभूषण और 20 हजार नगदी पैसे अपने साथ लेकर फरार हो गए। आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पा रहा है। बेटे और बहू ने कहा कि हल्ला करोगे तो जान से मार देंगे। थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। रजौन थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!