Patna

बीमार टीचर को देख लिपटकर रोने लगीं छात्राए,स्कूल में टाइफाइड से ठीकर होकर आईं शिक्षक,बिलखने लगे

छपरा में लंबे समय के बाद टीचर स्कूल पहुंची तो छात्राएं सेहत देखकर टीचर से लिपट कर रोने लगी। मामला बनियापुर प्रखंड के हरपुर कराह स्थित मध्य विद्यालय का है। शनिवार को शिक्षिका रेणु देवी लंबे समय के बाद स्कूल पहुंची तो स्कूल में उपस्थित से सभी छात्राएं भावुक हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

टीचर को टाइफाइड होने के बाद लंबे समय के लिए छुट्टी ले ली थी। तबीयत सही होने के बाद शनिवार को स्कूल पहुंची थी। छात्राओं के रोने और भावुक होने का वीडियो साथ में कार्यरत दूसरे टीचर ने बना लिया। छात्र और गुरु के इस भावुक वीडियो को देखकर कुछ समय के लिए देखने वाले के आंखों में आंसू आ गए।

रेणु कुमारी ने बताया कि स्कूल जाने के दौरान एकाएक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद जांच कराई गई तो टाइफाइड हो गया था। लंबे समय तक दवा चला जिसके चलते स्कूल से छुट्टी ले ली थी। लंबे समय तक तबीयत खराब होने से शरीर पर असर हुआ था जिससे मैं दुबली और कमजोर हो गई थी।

शनिवार को छुट्टी समाप्त होने पर स्कूल पहुंची तो मेरे सेहत को देख बच्चियां भावुक हो गई। कुछ बच्चियां मुझसे लिपटकर रोने लगी जिसका वीडियो मेरे साथ कार्यरत शिक्षिका द्वारा बना ली गई।

रेणु कुमारी मध्य विद्यालय हरपुर कराह में 2007 से नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। ये सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका है, लेकिन आमतौर पर सभी विषयों को पढ़ा लेती है। मध्य स्कूल में वर्ग छह की क्लास शिक्षक है। इसके चलते बच्चियों से नजदीकी लगाव हो गया है। वीडियो में रो रही सभी बच्चियां वर्ग 6 की छात्राएं है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!