“समस्तीपुर;रेलवे पुल से नदी में युवक ने लगाई छलांग, दोस्त के साथ बूढ़ी गंडक में लगा रहा था छलांग, डूबने से हुई मौत
समस्तीपुर शहर से गुजरने वाली बूढ़ी गंडक नदी के रेलवे पुल के पास रविवार को डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक शहर के काशीपुर वार्ड संख्या-32 के धर्मेंद्र राम का पुत्र राहुल कुमार बताया गया है। बताया गया है कि युवक इंटर का छात्र था। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच कर शव खोजने में लगी है। हालांकि अभी तक शव बरामद नहीं हो सका था।
नदी में शव खोज रही एसडीआरएफ की टीम
घटना के संबंध में बताया गया है कि राहुल एक अन्य मित्र के साथ दोपहर बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने आया था। दोनों पुराना रेलवे पुल से नदी में छलांग लगा रहे थे। बताया गया है कि युवक दो बार नदी में छलांग लाकर तैर कर बाहर निकल चुका था। लेकिन तीसरी बार जब वह रेलवे पुल से कूदा तो बाहर नहीं निकला। जब युवक बाहर नहीं निकला तो उसके साथ स्नान कर रहा युवक ने शोर मचाया। लेकिन तब तक राहुल डूब चुका था। हल्ला होने पर स्थानीय लोग अपने स्तर से शव की तलाश करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद लोगों ने पुलिस व नगर प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने शव की तलाश शुरू की है।
रेलवे पुल से आये दिन छलांग लगाने के दौरान होता है हादसा
बताया गया है कि रेलवे पुल से नदी में कूद कर स्नान करने के दौरान अब तक इस वर्ष छह लोगों की मौत हो चुका है। हाल ही में बिहारशरीफ के रहने वाले दो मित्रों की मौत हो गई थी। दो युवक काशीपुर में रहकर फेरी का काम करता था। गत सप्ताह भी रेलवे पुल से कुदने के दौरान डूबने से धरमपुर के एक युवक की मौत हो गई।
नगर थानाध्यक्ष ने क्या कहा
नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने बताया कि स्नान करने के दौरान युवक की डूबने से मौत हुई है। एसडीआरएफ की टीम शव की तलाश में लगी हुई है। मौके पर पुलिस पदाधिकारी कैंप कर रहे हैं।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
