Samastipur

“समस्तीपुर;विभूतिपुर में कॉलेज जा रही छात्रा से तीन युवकों ने की छेड़खानी:साइकिल रोक हाथ पकड़ा,फिर मुंह और गर्दन पकड़ कर खींचा

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र में कॉलेज की स्नातक की छात्रा से तीन युवकों ने बीच सड़क पर छेड़खानी की। छात्रा कॉलेज जा रही थी इसी दौरान रास्ते में तीनों ने उसकी साइकिल पकड़ ली। बीच सड़क पर उसके साथ हाथ मुंह व गर्दन पड़कर खींचने लगे। राहगीरों ने बचाने की कोशिश की तो बोला ये मेरी बहन है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

छेड़खानी की घटना 14 सितंबर की है। इस मामले में शुक्रवार को छात्रा परिवार के साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें थाना क्षेत्र के आलमपुर के रहने वाले तीन लोगों को नामजद किया है। नामजद किए गए लोगों में मो. हैदर (30) मा. तनवीर 19 व मो. बाबलू 20 को आरोपी बनाया गया है। उधर पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राहगीरों ने बचाने की कोशिश तो बताया बहन

थाने में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 14 सितंबर को सुबह जब थाना क्षेत्र की छात्रा कॉलेज जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में तीनों ने उसकी साइकिल पकड़ ली। बीच सड़क पर उसके साथ हाथ मुंह व गर्दन पड़कर खींचने लगा। जब वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो तीनों ने जान से मार देने की धमकी दी। इसी बीच छात्रा ने राहगीरों को बचाने का इशारा किया और लोग जुटने लगे तो तीनों ने छात्रा को बहन बता कर लोगों को दिगभ्रमित कर दिया।

बाद में वह किसी तरह तीनों से बच कर घर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी परिवार के लोगों को दी। जिसके बाद वह शुक्रवार को परिवार के साथ थाने पहुंच कर शिकायत दर्ज कराया गया है।

एक ही गांव रहने वाले पीड़ित और आरोपी

बताया गया है कि पीड़ित और आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं। छात्रा से तीनों आए दिन छेड़खानी की घटना कर उसे परेशान करते रहते हैं। 13 सितंबर को भी उक्त युवकों ने छात्रा के साथ रास्ते में गाली गलौज की थी। लेकिन उस दिन वह चुप रह गई थी।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

विभूतिपुर थानाध्यक्ष संदीप पाल ने बताया कि छात्रा का आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!