Samastipur

“समस्तीपुर:लव मैरिज के विवाद में घर में लगे आग से झुलसी थी महिला की मौत, विरोध में आगजनी कर सड़क जाम

समस्तीपुर में दो दिन पूर्व पड़ोसियों के बीच लव मैरिज को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की झोपड़ी में आग लगा दी थी। इस घटना में घर में सो रही एक बुजुर्ग महिला झुलस गई। झुलसी महिला की मौत मंगलवार शाम पटना में हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट के पास की है। महिला की मौत की सूचना आते ही स्थानीय लोगो ने मगरदही घाट के पास समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिससे शाम के समय लोगों को परेशानी का समाना करना पड़ा। मृतक महिला मोहल्ला की रामदुलारी देवी 75 वर्ष बताई गई है।

युवक व युवती के कोर्ट में शादी करने को लेकर उठा विवाद

घटना के संबंध में बताया गया है कि मगरदही के ही अशोक पासवान व दीपक कुमार के परिवार के युवक व युवती ने कोर्ट में शादी कर ली थी। इसी बात को लेकर 17 सितंबर की रात विवाद हो गया। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान दीपक के घर में लोगों ने आग लगा दी। जिससे घर के अंदर शो रही उनकी दादी झुलस गई। जिसे लोग उपचार के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम पटना में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इधर, मौत की खबर जैसे ही समस्तीपुर पहुंची। लोग आक्रोशित होकर सड़क जाम शुरू कर दिया। बाद में नगर पुलिस ने सड़क जाम समाप्त कराया।

नगर थानाध्यक्ष ने क्या कहा
नगर थानाध्यक्ष विक्रम आचार्या ने कहा कि लव मैरिज को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद लोगों ने एक घर में आग लगा दी थी। इस दौरान घर के अंदर सो रही बुजुर्ग झुलस गई थी। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सड़क जाम को समाप्त करा दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!