PatnaVaishali

सोनपुर मंडल द्वारा मक्का लदान में उल्लेखनीय प्रदर्शन,2023 में 153 रेक लोड किया

सोनपुर मंडल द्वारा मक्का लदान में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए पिछले वित्त वर्ष 2022-23(01 अप्रैल 2022 से 31 मार्च 2023) तक 151 रेक के तुलना में चालू वित्त वर्ष (2023-24) में 01 अप्रैल से 17 सितंबर 2023 तक मक्का का 153 रेक लोड किया गया जिससे 70 करोड रुपए का रेल राजस्व अर्जित किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विदित हो कि कोसी क्षेत्र में उपजने वाली मक्का सोनपुर मंडल के सेमापुर, कुर्सेला ,नवगछिया, मानसी एवं खगड़िया रेक पॉइंट से लोडिंग किया जाता है एवं देश के विभिन्न इलाकों में भेजा जाता हैं।

 

माल लदान तथा ढुलाई को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए सोनपुर मंडल के अधिकारियों द्वारा व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से संपर्क कर उन्हें समय समय पर रेलवे की आकर्षक योजनाओं से अवगत कराया जा रहा है एवं यह बताने का प्रयास किया जा रहा है कि रेलवे से माल ढुलाई अन्य परिवहन साधनों की तुलना में बेहतर और विश्वसनीय होने के साथ ही सस्ता भी है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!