Indian RailwaysPatna

“यात्रीगण कृपया ध्यान दें;रक्सौल-हैदराबाद समेत 18 ट्रेन रहेगी रद्द,जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस प्रभावित

यात्री सुविधा में उन्नयन एवं परिचालनिक सुगमता हेतु दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग एवं तीसरी लाईन के कमीशनिंग हेतु दिनांक 29 सितंबर से 11 अक्टूबर तक प्रीएनआई तथा दिनांक 12 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक एनआई कार्य किया जाना है। राउरकेला यार्ड रिमाडलिंग होने के पश्चात यहां पर लाइन एवं प्लेटफार्म की संख्या बढ़ जायेगी तथा तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में विस्तार होने के फलस्वरूप अधिक गाड़ियों का संचलन होगा तथा गाड़ियों के समय पालन में सुधार होगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी के मद्देनजर पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली 18 ट्रेनों का परिचालन रद्द, 04 ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ, 01 ट्रेन का मार्ग परिवर्तन तथा 01 ट्रेन को पुनर्निधारित समय पर चलाया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है –

रद्द ट्रेनें-

1. गाड़ी सं. 13288 राजेन्द्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस – 29.09.23 से 03.10.23 तक एवं 08.10.23 तथा 10.10.23 से 14.10.23 तक रद्द

2. गाड़ी सं. 13287 दुर्ग-राजेन्द्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस – 30.09.23 से 04.10.23 तक एवं 09.10.23 तथा 11.10.23 से 15.10.23 तक रद्द

3. गाड़ी सं. 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस – 29 सितम्बर एवं 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द

4. गाड़ी सं. 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस – 01 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को रद्द

5. गाड़ी सं. 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस – 12 अक्टूबर, 2023 को रद्द

6. गाड़ी सं. 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस – 15 अक्टूबर, 2023 को रद्द

7. गाड़ी सं. 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस – 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द

8. गाड़ी सं. 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस – 17 अक्टूबर, 2023 को रद्द

9. गाड़ी सं. 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस – 02 एवं 16 अक्टूबर, 2023 को रद्द

10. गाड़ी सं. 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस – 07 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द

11. गाड़ी सं. 18311 संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस – 04, 11 एवं 15 अक्टूबर, 2023 को रद्द

12. गाड़ी सं. 18312 बनारस-संबलपुर एक्सप्रेस – 05, 12, 13 एवं 16 अक्टूबर, 2023 को रद्द

13. गाड़ी सं. 18309 सम्बलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस – 01, 09, 12 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द

14. गाड़ी सं. 18310 जम्मूतवी-सम्बलपुर एक्सप्रेस – 10, 12 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द

15. गाड़ी सं. 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार एक्सप्रेस – 14 अक्टूबर, 2023 को रद्द

16. गाड़ी सं. 22806 आनंद विहार-भुवनेश्वर एक्सप्रेस – 15 अक्टूबर, 2023 को रद्द

17. गाड़ी सं. 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस – 13 अक्टूबर, 2023 को रद्द

18. गाड़ी सं. 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस – 16 अक्टूबर, 2023 को रद्द

आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलाई जाने वाली ट्रेनें –

1. जयनगर से 29 सितम्बर तथा 02, 04, 06, 09, 11 एवं 13 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस का आंशिक समापन हटिया स्टेशन पर किया जायेगा ।

2. राउरकेला से 30 सितम्बर तथा 03, 05, 07, 10, 12 एवं 14 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ हटिया स्टेशन से किया जायेगा ।

3. जम्मूतवी से 28 एवं 29 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस का आंशिक समापन हटिया स्टेशन पर किया जायेगा ।

4. संबलपुर से 02, 03 एवं 05 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली गाड़ी सं. 18309 संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ हटिया स्टेशन से किया जायेगा ।

परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेन

– भुवनेश्वर से 30 सितम्बर तथा 14 अक्टूबर, 2023 को खुलने वाली 20817 भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग कटक-जाजपुर केन्दुझर रोड-भद्रक-हिजली-मेदिनीपुर-आद्रा-भोजुडीह-गोमो के रास्ते चलाई जायेगी।

पुनर्निधारित कर चलायी जाने वाली ट्रेन

दिनांक 03.10.2023 को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी सं. 13351 धनबाद-एल्लेपी एक्सप्रेस 03 घंटे पुनर्निधारित समय से खुलेगी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!