Patna

“बिहार में अब 534 ब्लॉक में 1,068 सेवानिवृत शिक्षक को मिलेगा मौका,साधन सेवी को मिलेगा 20 हजार

बिहार सरकार के स्कूल में चल रहे हैं विभिन्न योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए अब पुराने शिक्षक काम पर लगाए जाएंगे। सेवानिवृत हो चुके हैं शिक्षकों को स्कूलों की मॉनिटरिंग के लिए रखा जाएगा। बिहार शिक्षा परियोजना निदेशक ने इस बाबत चिट्ठी लिखी है। इनका नाम साधन सेवी रखा गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार के के 534 प्रखंडों में 1,068 प्रखंड साधन सेवी नियुक्त को लेकर पूरी तैयारी की गई है। हर प्रखंड में दो-दो साधन सेवी नियुक्त किए जाएंगे। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना प्रबंधक बी कार्तिकेय धनजी ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और डीपीओ को पत्र भेजा है। चिट्ठी में कहा गया है कि प्रत्येक प्रखंड में 5-5 साधन सेवी पद पर सेवानिवृत शिक्षकों को रखने का निर्देश दिया है। हम बता दें कि इसके पहले जुलाई में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर प्रत्येक प्रखंड के लिए 3-3 साधन सेवी रखने के लिए आदेश दिया था।

हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपये

प्रत्येक प्रखंड में 3-3 प्रखंड साधन सेवी का चयन किया गया था। हालांकि कुछ जिलों में साधन सेवी पद पर चयनित सेवानिवृत शिक्षक ने पद त्याग भी किया है। इन रिक्त पदों पर भी चयन के लिए कहा गया है। शिक्षा विभाग प्रखंड साधन सेवी पद के लिए राशि भी तय कर रखी है। सेवानविृत शिक्षक को 20 हजार प्रति माह मानदेय मिलेगा। इनका काम स्कूलों के निरीक्षण से लेकर विभिन्न योजनाओं की मॉनीटरिंग करने की होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!