Samastipur

दलसिंहसराय के नए डीएसपी ने किया पदभार ग्रहण,कहा अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता

दलसिंहसराय अनुमंडल के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मो.नजीब अनवर ने शनिवार को पदभार ग्रहण किया.इस दौरान निवर्तमान डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय ने उन्हें पदभार सौपते हुए क्षेत्रों के कामो से अवगत करवाया और शुभकामना दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नए डीएसपी ने अनुमंडल क्षेत्र की जानकारी हासिल कर महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करते हुए पदाधिकारी व पुलिस बल के साथ बैठक कर विचार विमर्श करते हुए कई दिशा निर्देश दिया.

नव डीएसपी ने कहा कि सर्व प्रथम क्षेत्र मे अपराध नियंत्रण,विधि व्यवस्था,शराब बंदी,शहर मे जाम की समस्या प्राथमिकता रहेगी.साथ ही क्षेत्र के सभी थाना पर आने वाले सभी व्यक्तियों की समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द करने की बात कही.इसके अलावे पेंडिंग केस को जल्द से जल्द डिस्पोजल करने की बात कही.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!