Patna

200 से अधिक ब्यूटीशियन ने प्रतियोगिता में लिया हिस्सा, तीन बेस्ट प्रतिभागी सम्मानित की जाएंगी

दरभंगा।शहर के लहेरियासराय स्थित विवाह भवन में सेरालिस प्रोफेशनल मेकअप सेमिनार और अवार्ड-शो का आयोजन किया गया। जिसमें दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर सहित बिहार के दो सौ से अधिक ब्यूटीशियन ने भाग लिया। जिसमें ब्यूटीशियन के द्वारा मेकअप के गुण भी सिखाया गया और इसका प्रैक्टिकल भी करवाया गया। आयोजक निशांत सौरभ ने बताया इस तरह के आयोजन से मेकअप से संबंधित कई नई जानकारियां सीखने को मिलती हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

नई-नई तकनीकी की भी जानकारी होती है। वहीं तीन बेस्ट ब्यूटीशियन को अवार्ड एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, जिससे उनकी हौसलाफजाई हो सके। ब्यूटीशियन अवंतिका ने बताया कि इस तरह के आयोजन हर शहर में होते रहना चाहिए। इससे लोगों को प्रोत्साहन भी मिलता और नई-नई जानकारियां भी मिलती रहती हैं। कार्यक्रम का होस्ट मुंबई के मशहूर स्क्रिप्ट लेखक सुमित कोहली ने किया। मौके पर सुरेंद्र जायसवाल, राजन कुमार, निखिल श्रीवास्तव आदि शामिल थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!