Patna

“हाजीपुर में मॉब लिंचिंग से बचा शख्स,बाइक चोरी करते पकड़ाया:लोगों ने लात-घूसे से जमकर पीटा

सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए आए मरीज के परिजनों की बाइक चोरी करके भाग रहे चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई कर दी गई है। घटना शनिवार शाम की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सदर अस्पताल में इलाज के लिए पटना से आए मरीज के परिजन की बाइक चोरी कर भाग रहा था तभी पकड़े गए। लोगों ने पिटाई शुरू कर दी। हर कोई उसकी पिटाई करते रहा। मॉब लिंचिंग का शिकार बनने से उसे किसी तरह बचाया गया है।

वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद घटना की सूचना पाकर नगर थाना की पुलिस मौके से पहुंचकर उसे अपने साथ थाना ले गई। नगर थाने की पुलिस ने आरोपी युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर लिया। पुलिस आरोपी युवक से गहन पूछताछ कर रही है।

पिछले कुछ दिनों में सदर अस्पताल से लगातार मोटरसाइकिल चोरी की घटना सामने आ रही थी जिससे लोग सतर्क थे। जैसे ही युवक ने आज मोटरसाइकिल में चाबी लगाकर खोलना चाहा वैसे ही आसपास में लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। नगर थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि लिखित आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!