PatnaSamastipur

एचयुआरएल बरौनी से फर्टिलाइजर की 350 रेक की लोडिंग

सोनपुर मंडल द्वारा क्षेत्र के व्यापारियों एवं उद्योग मैनेजमेंट के साथ निरन्तर व सार्थक संवाद के परिणामस्वरूप सोनपुर मंडल के माल लदान आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी क्रम में चालू वित्तिय वर्ष (2023-24) में अब तक एचयुआरएल ( हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड), बरौनी से फर्टिलाइजर लदान और फर्टिलाइजर लदान आय में उच्च वृद्धि दर्ज की गई है।

 

विदित हो की वर्तमान वित्त वर्ष में 11 सितंबर तक एचयुआरएल बरौनी से फर्टिलाइजर की 350 रेक लोडिंग कर बिहार के विभिन्न हिस्सों एवं झारखंड, पश्चिम बंगाल तथा उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भेजा गया। इससे रेलवे को 37 करोड़ 64 लख रुपए के राजस्व की प्राप्ति हुई।

 

विदित हो कि दिनांक 29 जुलाई 2022 को गति शक्ति योजना के तहत एचयुआरएल ( हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड) बरौनी एवं रेलवे के बीच एग्रीमेंट साइन हुआ हुआ था एवं 16 नवंबर 2022 से रेक लोडिंग का कार्य प्रारंभ हुआ था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!