Patna

“पत्नी के विदाई के लिए 30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ा पति:चार घंटे किया ड्रामा

पटना में पत्नी की विदाई नहीं की तो पति शवदाह गृह के चिमनी पर चढ़ गया। वहां उसने घंटों ड्रामा किया। दो बच्चों के पिता शेट्टी राम अपनी पत्नी की विदाई न होने से परेशान था। वह पत्नी की विदाई कराने के लिए राजगीर से पटना के राजवंशी नगर पहुंचा था, लेकिन ससुराल वालों ने विदाई करने से इनकार कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पत्नी की विदाई नहीं होने के बाद शेट्टी राम फिल्मी स्टाइल में बांस घाट पहुंचा और श्मशान घाट के शवदाह गृह के 30 फीट ऊंची चिमनी पर चढ़ गया। फिर पत्नी की विदाई की मांग करने लगा। हंगामा होता देख लोगों ने बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस वाले चिल्लाते रहें- नीचे उतर जाओ। पत्नी से मिलवा देंगे, लेकिन पति मानने को तैयार नहीं था। चार घंटे बाद पत्नी पहुंची फिर काफी मान-मनौअल के बाद वह नीचे उतरा।

पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने ली राहत की सांस

नीचे उतरने के बाद पति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है। उसके बिना जी नहीं सकता। वहीं, पत्नी अपनी पति को घर लेकर चली गई। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत का सांस ली।

दरअसल, राजवंशी नगर की रहने वाली युवती का 2018 में राजगीर के रहने वाले शेट्टी राम से विवाह हुआ था। दोनों के दो बच्चे भी हैं, लेकिन पत्नी अपने बच्चों को लेकर मायके आ गई है।

शादी के बाद मारपीट करता था पति

मौके पर मौजूद गोरख राम ने बताया कि शेट्टी राम शादी के बाद से ही वह बहन के साथ अक्सर मारपीट करता था। बहन को चार बार ससुराल भेजा गया। वहीं अब मेरी बहन ससुराल नहीं जाना चाहती है। अब यहां नौटंकी कर रहा है। जेल की हवा खाएगा, तब सही हो जायगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!