PatnaSamastipur

“बेगूसराय में सड़क हादसा मे ऑनर्स की छात्रा निशा कुमारी की मौत,परिजनों मे मचा कोहराम

बेगूसराय में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ऑनर्स की छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच- 31 की है। मृतक छात्रा की पहचान मधेपुरा जिला के पुरैनी बाजार के रहने वाले शत्रुघ्न कुमार की पुत्री निशा कुमारी के रूप में की गई है । फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और आगे की छानबीन में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जा रहा कि निशा कुमारी भागलपुर के एसएम कॉलेज में रहकर बायोलॉजी से ऑनर्स कर रही थी और मंगलवार को किसी परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने एक दोस्त के साथ बाइक से बेगूसराय पहुंची थी। लेकिन वापस जाने के क्रम में देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे निशा कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वहीं उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज किसी निजी नर्सिंग होम में चल रहा है । निशा कुमारी के पिता ने पुलिस से छानबीन कर पूरे मामले की खुलासे की गुहार लगाई है ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!