Patna

चिता से अधजली लाश गायब,पुलिस खोजने में जुटी:महिला की हत्या कर ससुरालवालों पर शव जलाने का आरोप

वैशाली के महुआ अनुमंडल के जनदाहा थाना की बसंतपुर पंचायत के शिंगियाही गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को ससुराल के लोग घर से तकरीबन एक किमी दूर जंगल में जला रहे थे। तभी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ससुराल वालों ने अधजले शव को गायब कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बॉडी जलाने की सामग्री को इधर-उधर जंगल झाड़ियां में फेंक कर मौके से भाग निकले। लड़की के परिजनों ने बताया कि उसके ससुराल वालों ने एक लाख रुपए की मांग की थी। पैसे नहीं देने पर उसकी हत्या कर शव को जलाया जा रहा था।

 

जिंदा थाना के पुलिस अधिकारी ने घटनास्थल से विवाहिता के कुछ सामान बरामद किए हैं। जिस खटिया से विवाहिता के शव को ठिकाने लगाया जा रहा था, वह भी जंगल में फेंका हुआ मिला। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है। मामले की जांच में जुट गई है। ससुराल वालों ने महिला के दो बच्चियों को भी गायब कर दिया है।

मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर डी गौरियार गांव निवासी दशरथ सहनी की 25 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी चार साल पहले जन्दाहा थाना क्षेत्र के सिंहियाही गांव निवासी कुलदीप सहनी के बेटे मिथिलेश सहनी से हुई थी। उसे दो बच्ची भी है। मुस्कान के पति चार भाई में माझिल हैं जो फिलहाल तमिलनाडु में किसी कंपनी में मजदूरी करता है।

 

अर्धजला शव नहीं मिलने से पुलिस भी हलकान हो रही है। महिला के ससुराल वाले सभी घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस बल की तैनाती घटना स्थल और मृतक के घर पर की गई है।

पिता दशरथ सहनी ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी चार साल पहले की थी। ससुराल वालों द्वारा एक लाख रुपए मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर बेटी की हत्या कर दी गई है और शव को झाड़ी में जलाया जा रहा था। घटना की सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे तो अधजली लाश को गायब कर दिया है।ड्यूटी पर तैनात ग्रामीण पुलिस धनंजय पासवान ने कहा कि शव जलाने की जानकारी मिली थी। पुलिस अधिकारी के साथ घटनास्थल पहुंचे थे, लेकिन शव नहीं मिला है। शव की खोजबीन की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!