Patna

“मुजफ्फरपुर में गर्लफ्रेंड को चलती कार से फेंका, 3 दिन से पीट रहा था,दूसरी लड़की से भी चल रहा था अफेयर

मुजफ्फरपुर में एक लड़के ने बुधवार को अपनी गर्लफ्रेंड(18) को चलती कार से फेंक दिया। वो उसे कार में बैठाकर पटना ले जा रहा था। लड़की ने बताया कि वो पटना में रहती है। हम दोनों का तीन साल से अफेयर चल रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी बीच बॉयफ्रेंड का किसी दूसरी लड़की से अटेचमेंट हो गया। फिर वो उसके साथ रहने लगा। अब वो फिर से लौट आया है। कहता है तुम्हारे साथ ही रहना है, लेकिन उसका फिर से एक लड़की से अफेयर चल रहा है। मैंने इसका विरोध किया तो पटना में 3 दिन से मेरे साथ मारपीट की गई। अब नगर थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी स्थित बस स्टैंड के पास फेंककर चला गया।

लड़की ने बताया कि वह सीतामढ़ी की रहने वाली है। प्रेमी भी उसी इलाके में रहता है। फेसबुक पर दोनों की जान पहचान हुई थी। तीन साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सीतामढ़ी में दो साल प्रेम चला। इसके बाद वह पटना तैयारी करने चली गई। उसके पीछे युवक भी आ गया। वहां कुछ महीने साथ रहा। इस दौरान वह कभी-कभी रिचार्ज खर्च खत्म होने के नाम पर पैसे भी ऐंठता था।

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल में लड़की को लाया गया था।
इसी बीच उसको किसी दूसरी लड़की से बातचीत होने लगी। वह उसे छोड़कर चला गया। कुछ महीने बाद वह वापस आया। माफी मांगने लगा। बोला कि तुमसे प्यार करते है। शादी भी तुम्हीं से करेंगे। काफी मिन्नत करने के बाद लड़की ने उसे माफ कर दिया। 1 महीने तक ठीक रहा, लेकिन अब फिर उसकी किसी दूसरी लड़की से बातचीत शुरू हो गई है।

लड़की ने बताया कि पटना में तीन दिन तक उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वो उसे मुजफ्फरपुर में कार से फेंककर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से लड़की को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लड़की ने बताया कि बॉयफ्रेंड और उसकी मां ने उसके साथ मारपीट की।
लड़की ने बताया कि मैंने विरोध किया तो मेरे साथ गाली गलौज की। तीन दिनों तक पटना में मारपीट की। उसकी मां भी साथ में थी। इसके बाद आज मां और बेटे ने पटना में मारपीट कर मुझे मुजफ्फरपुर में फेंक दिया। इसके बाद मैंने अपनी मां और बहन की कॉल किया। घटना की जानकारी दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!