Samastipur

दलसिंहसराय:एनएच 28 पर ट्रेक्टर ने बाईक सवार को मारा धक्का,दो की मौत,दो अस्पताल में भर्ती

दलसिंहसराय थाना के सीमावर्ती बछवारा थाना क्षेत्र के एनएच 28 पर मंगलवार की सुबह एक अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने दो बाईक सवार को धक्का मारा जिसमें दो युवक की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई एंव दो को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.जिसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई हैं.
घायल की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चिरंजीवीपुर निवासी विष्ण देव दास के पुत्र बदलू दास (25) के रूप में हुई हैं.वह अकेले बाईक से चिरंजीवीपुर से समस्तीपुर इलाज कराने जा रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दूसरे बाईक पर तीन युवक समस्तीपुर की ओर जा रहे थे.तभी सामने से आरही अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने दोनों बाईक को धक्का मारा जिसमें एक बाईक पर तीन सवार युवक में से दो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई. एंव दो युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया.सुचना मिलने पर बछवारा थाना की पुलिस पहुँचे दोनों युवक का शव अपने साथ थाना ले गई.जिससे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!