Samastipur

दलसिंहसराय:उर्दू विभाग के छात्रों ने आरबी कॉलेज का किया नाम रौशन,भाषण प्रतियोगिता में पाई सफलता

दलसिंहसराय,जिला उर्दू भाषा कोषांग समस्तीपुर द्वारा आयोजित उर्दू भाषण प्रतियोगिता में आरबी कॉलेज ने एक बार फिर अपना परचम लहराया हैं.भाषण प्रतियोगिता 13 सितंबर 2023 को टाउन हॉल समस्तीपुर में आयोजित की गई थी.प्रतियोगिता में तीन श्रेणियां और तीन विषय शामिल थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मैट्रिक के लिए शिक्षा का महत्व, इंटरमीडिएट के लिए उर्दू भाषा का महत्व और स्नातक श्रेणी के लिए उर्दू ग़ज़ल की लोकप्रियता.जिसमें समस्तीपुर जिला से दर्जनों स्कूल व कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया,लेकिन स्नातक वर्ग में कुल पुरस्कार आरबी कॉलेज ने जीता.जबकि इंटरमीडिएट वर्ग में भी प्रथम और द्वितीय स्थान पर आरबी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कब्जा जमाया.

 

इसे लेकर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.संजय झा ने उर्दू विभाग के छात्रों और शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि हमें उर्दू विभाग पर गर्व है.हम हर जगह कामयाब होंगे.वही कॉलेज के उर्दू विभाग के शिक्षक डॉ महताब आलम खान एवं डॉ अकील अहमद ने छात्रों को बधाई दिया हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!