EducationSamastipur

दलसिंहसराय:हिन्दी दिवस पर आरबी कॉलेज मे कार्यक्रम का आयोजन

दलसिंहसराय।शहर के रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, में प्रधानाचार्य प्रो संजय झा के संरक्षण, और डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता में हिंदी दिवस के मौके पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. सुनील ने कहा कि हिंदी अत्यंत समृद्ध भाषा है।यह हमारे संस्कार व संस्कृति की भाषा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हम अपने जीवन में जितना अधिक अपनाएंगे, उतनी ही हमारी उन्नति होगी। वही डॉ. विमल कुमार ने कहा कि हिंदी हिन्दुस्तान की एक मात्र ऐसी भाषा है,जो सबसे अधिक बोली- समझती जाती है। हिंदी से ही हमारी पहचान है।

 

 

हमें अपने जीवन में अधिक से अधिक हिंदी का प्रयोग करना चाहिए। वही महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. ज्वाला प्रसाद राय, डॉ. अविनाश कुमार प्रसाद, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. श्रुति कुमारी, डॉ. रोमा सेराज, डॉ. शैलेश कुमार ने हिंदी दिवस के मौके पर छात्रों के समक्ष कविताओ और लेखकों के जीवनी पर प्रकाश डाला। छात्र व छात्राओं ने भी एक से बढ़कर एक हिंदी कविताओ का पाठ किया।

मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक,शिक्षकेतर कर्मचारी, एवं छात्र अभिनव कुमार,मोनू कुमार, हेमन्त कुमार, सीमांत कुमार, राहुल कुमार, सेबी सुहानी, संजना कुमारी, शबनम प्रिया, गोलू कुमारी राजवीर कुमार, मनीषा कुमारी, श्वाति कुमारी, नन्दनी प्रिया, अनुष्का कुमारी,साक्षी कुमारी, पूजा कुमारी, चांदनी कुमारी,रूपा कुमारी,शमा यास्मीन उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!