Samastipur

दलसिंहसराय पुलिस ने दो पियक्कड़ सहित 12 लीटर शराब के साथ केवटा से एक कारोबारी को किया गिरफ्तार

दलसिंहसराय।स्थानीय पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो पियक्कड़ युवक को एंव 12 लीटर शराब के साथ एक शराब कारोबारी गिरफ्तार किया हैं.थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि संध्या गस्ती दल को पाड़ में शराब पीकर हंगामा करने कि सुचना मिली थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना स्थल पर पुलिस पहुंची तो दो युवक हंगामा कर रहे थे.जिसे गिरफ्तार किया गया हैं.दोनों कि पहचान पाड़ पंचायत के वार्ड दो निवासी धनु सहनी के पुत्र उमेश सहनी एंव जयजय राम राय के रूप में हुई हैं।

 

वही दूसरी ओर पुलिस बल के साथ गस्ती कर रहे दरोगा बसंत कुमार मिश्रा ने एक शराब कारोबारी को 12 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया हैं.जिसकी पहचान केवटा निवासी अशोक ठाकुर के पुत्र विक्की कुमार के रूप में हुई हैं. तीनो को कागजी करवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!