Samastipur

दलसिंहसराय:चांदचौर स्थित कन्या मध्य विद्यालय मे MDM खाने से 100 बच्चे बीमार,भर्ती,BEO ने कहा- जांच किया जाएगा

दलसिंहसराय अनुमंडल के उजियारपुर प्रखंड के चांदचौर स्थित कन्या मध्य विद्यालय के 100 बच्चे शनिवार को एमडीएम खाने के बाद बीमार पर गए। पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद सभी बच्चों को सदर अस्पताल लाया गया। बच्चों का उपचार करने वाले डॉक्टर पीडी शर्मा ने कहा कि कुछ बच्चों में फूड प्वाईजनिंग की समस्या थी। हालांकि अब सभी बच्चे ठीक हैं। सभी खतरे से बाहर हैं। अभी बच्चों को स्क्रीनिंग के लिए सदर अस्पताल में रखा गया है। बच्चों को ओआरएस आदि दिया गया है। इस बीच उजियारपुर के BEO नागेद्र प्रसाद ने कहा कि MDM में लाल कपड़े में कुछ टैबलेट जैसा कुछ मिला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हुआ बच्चों का इलाज
बताया जा रहा है कि दोपहर में बच्चों ने स्कूल में NGO द्वारा सप्लाई MDM खाया है। इसके बाद बच्चे घर चले गए। इसी दौरान कुछ बच्चों में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई, जिसके बाद कुछ अभिभावक स्कूल पहुंच कर एमडीएम की जांच की तो भोजन में लाल कपड़ा में टैबलेट जैसे कुछ मिला। हल्ला होने के बाद स्कूल के अधिकतर बच्चों में पेट दर्द और उल्टी की शिकायत शुरू हो गई। इलाके में यह बात आग की तरह फैल गई और अभिभावक के साथ बच्चे स्कूल पर जमा होने लगे, इसके बाद सौ के करीब बच्चों को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेजा गया।

परिजनों ने कहा- खिचड़ी में सल्फास था

चांद चौर मथुरापुर की शीला कुमारी ने कहा कि उनके तीन बच्चे हैं मनिशा, अंकित और आंचल । तीनों MDM खाकर घर लौटे तो पेट दर्द और उल्टी होने लगी। जब वे स्कूल पहुंचे तो वहां खिचड़ी में लाल कपड़े में सल्फास मिला। बच्चों ने कहा कि घर आते-आते पेट दर्द होने लगी। हालांकि डॉक्टरों ने कहा कि अब सभी ठीक हैं।

“आसामाजिक तत्वों की करतूत”

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने कहा कि सल्फस की गोली नहीं थी। लाल रंग का कागज का टुकड़ा था। जांच कमेटी बना दी गई है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!