Samastipur

दलसिंहसराय:मनोकामना मंदिर में दिखेगी हरिद्वार की गंगा आरती की झलक

दलसिंहसराय।आगामी शारदीय नवरात्र को लेकर स्थानीय मां वैष्णवी मनोकामना मंदिर पूजा समिति की बैठक मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हरिओम प्रसाद की अध्यक्षता में किया गया. जिसका संचालन सुनील कुमार बमबम ने किया.बैठक में सर्वसम्मति से नवरात्रि महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

श्री बमबम ने बताया कि इस बार कलकत्ता के प्रसिद्ध एवं कुशल कारीगरों द्वारा प्राकृतिक फूलों से माता का मंदिर सजाया जायेगा एवं नवमी को गंगा महाआरती के तर्ज पर 1008 थालियों से आम भक्तो के द्वारा माता कि महाआरती कि जाएगी एवं महाप्रसाद छप्पन भोग का वितरण किया जाएगा.पंडाल में सुरक्षा को लेकर कैमरा सहित कई सुविधा भी उपलब्ध रहेगा.पंडाल में हरिद्वार की गंगा आरती की झलक भी दिखेगी।

 

मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी राधारमण पाठक,हरिश्चंद्र पोद्दार,शुशील कुमार सुरेका,अनिल सोनी,बिनोद कुमार प्रसाद,मनोज सोनी,शंभू प्रसाद सोनी,जगन्नाथ प्रसाद,गौरव कुमार भानु,अंबर सोनी,आकाश सोनी,आयुष प्रसाद हिमांशु,आनंद सोनी,रविरंजन सोनी,मुकेश ठाकुर,जीतू सोनी,हेमंत चौधरी,बबलू चौधरी,कुणाल सोनी,चंदन सोनी,दीपक ठाकुर,रोहित सर्राफ,उमेश ठाकुर,संजीव प्रकाश,जितेंद्र कुमार,पंकज चौधरी,श्री राम,दीनानाथ प्रसाद,ईशान वर्णवाल,अविनाश सोनी,विजय सोनी,संजय प्रसाद,राजकुमार प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!