Samastipur

दलसिंहसराय;2 बाईक की टक्कर में पूर्व मुखिया के पोते की दर्दनाक मौत,1 जख्मी

दलसिंहसराय!थाना क्षेत्र के कमरॉव काली चौक के पास मंगलवार की देर रात्रि दो बाईक के बिच हुई टककर में एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक घायल को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया.मृतक की पहचान कमरॉव निवासी सुधीर कुमार के पुत्र गोलू (14) के रूप में हुई है.मृतक के दादा गंगा बिशुन महतो पंचायत के पूर्व मुखिया थे.गंभीर रूप से घायल उसी  गांव के  फूलो को गंभीर हालत में प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरो ने रेफर कर दिया!

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार देर रात्रि किसी काम से गोलू बाजार से  घर लौट रहा था,तभी सामने से आरहे फूलो ने जोरदार टककर मारा जिस वजह से गोलू की मौत काली चौक घटना स्थल पर ही हो गई.हालांकि मृतक गोलू एंव गंभीर रूप से घायल फूलो को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जंहा डॉक्टरो ने गोलू को मृत घोषित करते हुए फूलो को रेफर कर दिया.सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी करवाई के बाद सदर अस्पताल भेज दिया है.मृतक के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था !

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!