Samastipur

“दलसिंहसराय;ब्लैकमेल कर नाबालिग से रचाई शादी..फिर कहा-शराब-लड़की का धंधा करो,मना किया तो पीटा

दलसिंहसराय में नाबालिग (17) से यौन शोषण और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी (21) उसी के गांव का रहने वाला है। आरोपी ने 2 साल पहले नाबालिग का अश्लील वीडियो बना लिया था। फिर उससे शादी की और शराब-लड़की का धंधा करने का दबाव बनाने लगा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूरा मामला अनुमंडल क्षेत्र के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र का है। मना करने पर नाबालिग को दो दिन तक हाजीपुर में कमरे में बंद रखा। बुरी तरह पिटाई की। लड़की किसी तरह भागकर अपने घर पहुंची। जहां परिजनों ने उसे बुधवार (13 सितंबर) को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

पीड़िता ने कहा- आरोपी गांव का ही रहने वाला सूरज सिंह (21) है। दो साल पहले (2021) गांव में राशन लेने के दौरान आरोपी ने उसे देखा था। तब से लगातार वह उसका पीछा करता था। कई बार मोबाइल नंबर मांगा। जिसके लिए उसने मना किया। इसी बीच उसने किसी तरह उसके नहाने का वीडियो बना लिया।

फिर वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और मिलने बुलाता था। इस बीच कई बार उसने शारीरिक संबंध बनाया। फिर प्यार के झांसे में फंसाकर अगस्त 2022 में दिल्ली ले गया, जहां एक मंदिर में शादी की। शादी के दो महीना बाद ही प्रताड़ित करने लगा।

शराब का धंधा और लड़कियों को फंसाने को कहता था

पीड़िता ने आरोप लगाया – शादी के करीब दो महीने ही बीते थे कि सूरज उसे प्रताड़ित करने लगा। उससे शराब का धंधा करने और लड़कियों से दोस्ती कर उसे जाल में फंसाने का दबाव बनाता था। उसे नई बाइक चाहिए थी। पल्सर 220 खरीदने के लिए पैसे का भी दबाव बनाता था।

प्रताड़ना से तंग आकर वह किसी तरह दिल्ली से भागकर 2022 अक्टूबर में समस्तीपुर आ गई। इसके बाद सूरज भी दिल्ली से वापस समस्तीपुर आ गया। सूरज लगातार कॉल और मैसेज कर उसे धमकी दे रहा था। परेशान होकर पिछले महीने 20 अगस्त 2023 में युवती ने डायल 112 नंबर की टीम को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम आई। युवक से पूछताछ की। दोनों को समझाया और फिर चली गई।

इसके बाद फिर आरोपी सूरज लगातार मिलने का दबाव बनाता था। कहा नहीं मिलोगी तो सुसाइड कर लेंगे। फिर तुम्हारा पूरा परिवार फंस जाएगा। सूरज की बातों में आकर वह 9 सितंबर को हाजीपुर पहुंची, जहां उसने एक कमरा ले रखा था। उसने दो दिन तक वहां उसे बंद रखा। बुरी तरह मारपीट की। 11 सितंबर को वह भागकर घर पहुंची। परिजनों ने उसे दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

क्या बोले थानाध्यक्ष

विद्यापतिनगर थानाध्यक्ष फिरोज आलम ने बताया कि इस मामले में किसी भी प्रकार का आवेदन उन्हें नहीं मिला है। पूरे मामले की जांच की जाएगी। वैसे मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!