Samastipur

“4 लाख के जाली नोट के साथ कारोबारी गिरफ्तार: होटल में हुई छापेमारी,समस्तीपुर से एक महिला भी धराई

बेगूसराय के फुलवरिया थाने की पुलिस ने छापेमारी करने के दौरान 4 लाख के जाली नोट समेत एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गरिफ्तार युवकी की पहचान मंजर आलम के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर पुलिस ने समस्तीपुर जिले से एक महिला कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस दोनों कारोबारियों से पूछताछ कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तार

तेघड़ डीएसपी रविंद्र मोहन प्रसाद ने बताया कि बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार को सूचना मिली थी कि फुलवरिया थाना क्षेत्र के सुजीत होटल के समीप जाली नोट के कुछ कारोबारी जाली नोट समेत आ रहे हैं। सूचना के आधार पर एसपी योगेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन किया। और उसकी निशानदेही पर उक्त स्थल पर छापेमारी की जहां से मंजर आलम को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

जब उससे पूछताछ की गई तब उसने बताया कि समस्तीपुर की रहने वाली एक महिला के पास से उसने जाली नोट लिया था। और उसे फुलवरिया थाना क्षेत्र में कारोबारी के नजदीक पहुंचना था। लेकिन इसी क्रम में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस के द्वारा दोनों कारोबारी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा जाली नोट के सैंपल को लैब में भी भेजा जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!