Patna

बागमती में 30 लोगो से भरी नाव डूबी,12 लापता: रस्सी टूटने से पलटी,डूबने वालों में ज्यादातर स्कूली बच्चे,रेस्क्यू जारी

मुजफ्फरपुर में गुरुवार को बागमती नदी में बड़ा हादसा हो गया है। 32 लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई। नाव पर ज्यादातर स्कूली बच्चे थे। हादसा सुबह साढ़े 9 बजे गायघाट थाना क्षेत्र के बेनीबाद OP में हुआ है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अब तक 20 लोगों को बाहर निकाल लिया गया। नदी की तेज बहाव में 12 लोग बह गए, इनमें ज्यादातर बच्चे ही हैं। सात घंटे रेस्क्यू के बाद भी इनका पता नहीं चल पाया है। अंधेरा होने की वजह से शाम 6 रेस्क्यू बंद कर दिया गया। अब शुक्रवार सुबह फिर से टीमें तलाश करेंगी।

नदी में बहाव तेज होने की वजह से रस्सी के सहारे नाव को पार कराया जा रहा था। तभी रस्सी अचानक टूट गई। नाव नदी में पलट गई।

गांव में पुल नहीं होने की वजह से बच्चे और आसपास के लोग इसी तरह से आते-जाते थे। गायघाट और बेनीबाद पुलिस के साथ SDRF-NDRF की टीम रेस्क्यू में लगी रही।

उधर, मुजफ्फरपुर में ही एसकेएमसीएच में नवनिर्मित पीकू वार्ड का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि डीएम और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जो भी हताहत होगा सरकार उसके परिवार की मदद करेगी।

पहले इस तस्वीर से समझिए कि कैसे उफनती नदी में रस्सी से नदी पार करते हैं लोग..

डीएसपी पूर्वी शहरयार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। रस्सी के सहारे नाव को पार कराया जा रहा था। वह रस्सी अचानक से टूट गई थी। जिससे हादसा हो गया है। सभी मधुरपट्‌टी गांव के निवासी हैं।

डीएम प्रणव कुमार ने बताया कि सभी टीमें रेस्क्यू में लगी हुई हैं। कितने लोग डूबे हैं, इसका आंकड़ा बता पाना मुश्किल है। 14 से 15 लोग बाहर आ गए हैं। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित निकालना है।

SDO बोले-किनारे पर पलटी नाव

SDO पूर्वी अमित कुमार ने बताया कि हमारा मेन फोकस बच्चों को सुरक्षित निकालने पर है। कितने लोग डूबे हैं उसका अभी कोई क्लियर आंकड़ा नहीं है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है। डूबने वालों में बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग सभी हैं। नाव किनारे पर पलटी थी, इसलिए कई लोग बचकर बाहर आ गए।

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रोज की तरह गुरुवार को नाव पर सवार होकर बच्चे स्कूल जा रहे थे। नाव पर 30 से ज्यादा बच्चे थे। बहाव तेज होने की वजह से नाव का संतुलन बिगड़ा और वो पलट गई। हादसे के बाद नाव सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि जिस जगह ये हादसा हुआ है वहां के लोग कई सालों से पुल की मांग कर रहे हैं। शॉर्टकट के चक्कर में लोग नाव का इस्तेमाल करते हैं। बच्चे भी शॉर्टकट के चक्कर में ही नाव से ही स्कूल आना-जाना करते हैं।

लापता 12 लोगों के नाम सामने आए, इसमें बच्चे ज्यादा

रीतेश कुमार पिता राम जीवन राय

बेबी कुमारी पिता जगदीश राय

गणिता देवी पति राम दयाल चौपाल

सुष्मिता कुमारी (16) पिता लक्ष्मी राय

शिवजी चौपाल पिता ध्यानी चौपाल

शमशुल पिता अयूब

सजदा बानो (16) पिता मो सफी

वसीम (11) पिता मो इस्माईल

अजमत (4) पिता मो नौशाद

पिंटू सहनी पिता राजदेव सहनी

मिंटू (20) पिता राजदेव

कामिनी कुमारी (16) पिता राजेश राय

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!