Patna

“बिहार:RTI के जरिए मंत्रालय से मांगी अजब जानकारी,केंद्र सरकार भगवान से पूछकर बताए क्यों कम हुई बारिश

दरभंगा में एक आरटीआई कार्यकर्ता ने मौसम में हुए बदलाव को लेकर केंद्र के विभाग से जानकारी मांगी है। रोचक यह है कि आरटीआई में लिखा गया है कि भारत सरकार नए उपकरण के तहत भगवान के सलाहकार बनकर जवाब दें कि मौसम परिवर्तन होने पर भगवान सही समय पर बारिश क्यों नहीं करा पाते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

क्या प्रकृति के साथ छेड़छाड़ हुई है? क्योंकि वर्तमान परिस्थिति में चंद्रयान 2 की चंद्रमा पर लैंडिंग हुई है आरटीआई कार्यकर्ता राजकुमार झा ने इसके लेकर विभाग से जानकारी मांगी है। आरटीआई के जरिए ये जानकारी पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय से मांगी गई है।

बता दें कि दरभंगा जिला के गौरा बौराम प्रखंड के आसी पंचायत स्थित महुआर गांव के निवासी राजकुमार झा ने जो कदम उठाया है, वो चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले पर राजकुमार का कहना है कि इस बार की भीषण गर्मी और कम बारिश को लेकर जनमानस की क्षति से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!