Patna

“Bihar:स्कूल जा रहीं छात्राओं से छेड़छाड़ विरोध करने पर जमकर पीटा

Bihar:सोनपुर के पहाड़ीचक बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं के साथ स्कूल जाने के क्रम में मनचलों ने न केवल छेड़छाड़ और अश्लील हरकत किया बल्कि विरोध करने में उसके साथ मारपीट भी की। घटना के बाद छात्राओं में डर और आक्रोश का माहौल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई। छात्राओं के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

थानाध्यक्ष राजनंदन ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस संबंध में फकराबाद की दसवीं की छात्रा सीमा कुमारी ने बताया कि वह अपनी सहेलियों ऋतु राज, पूजा कुमारी, चुन्नी कुमारी, स्नेहा कुमारी, सुहानी कुमारी, अर्चना कुमारी के साथ पहाड़ीचक गर्ल्स हाई स्कूल क्लास करने जा रही थी।

इसी दौरान स्कूल से थोड़ा पहले पीडीएस स्कूल पहाड़ी चक के पास वहां के अमर पासवान नामक लड़के ने उसे पकड़ कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। विरोध करने पर बाल पकड़ कर सड़क पर पटक दिया। लड़कियों ने बताया कि ये लड़के पूर्व में भी फब्तियां कसने के साथ गलत हरकत का प्रयास किया था। घटना के बाद स्कूल पहुंची छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन के साथ ही अपने घर को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात करते हुए अब आरोपियों की धड़ पकड़ के लिए छापेमारी कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!