PatnaSamastipur

“दिल्ली के भारत मंडपम में हुए जी 20 सम्मेलन में बेगूसराय के बांसुरी वादक ने बढ़ाया मान

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जी 20 के शिखर-सम्मेलन में बेगूसराय के बाँसुरी वादक ने भी अपना अहम योगदान दिया। शनिवार 9 सितंबर को देश-विदेश के मेहमानों एवं विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों व उनकी पत्नी का स्वागतम भारत की पारंपरिक वाद्य-यंत्रों के माध्यम से की गई। इस दौरान रात्रिभोज के दौरान भारत की संगीत यात्रा का आयोजन बेगूसराय के बीहट निवासी अंतरराष्ट्रीय बाँसुरी वादक प्रो संतोष कुमार के सह निर्देशन में सम्पन्न हुई। ज्ञात हो कि विदेशी मेहमानों के मनोरंजन के लिए एकमात्र सांस्कृतिक आयोजन भारत वाद्य दर्शनम् गांधर्व आतोद्यम का आयोजन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बीहट के जागीर टोला के रहने वाले हैं प्रो संतोष भारत की संगीत यात्रा से राष्ट्राध्यक्षों को प्रफुल्लित, आनंदित करने वाले इस कार्यक्रम का सह निर्देशन बीहट जागीर टोला निवासी राजेन्द्र मालाकार के ज्येष्ठ पुत्र प्रोफेसर संतोष कुमार ने किया। मालूम हो कि राजेन्द्र मालाकार वर्तमान केन्द्रीय विश्वविद्यालय सिक्किम में संगीत के प्रोफेसर के रूप में दस वर्षों कार्यरत हैं। उन्होंने संगीत में काशी हिन्दु विश्वविद्यालय से पीएचडी किये हैं। इसके अलावे वे बोकारो में रहते हुए संगीत के अलावे एमएससी व आईटी भी किए हैं।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!