Indian RailwaysSamastipur

गाड़ी संख्या 13206/05 जनहित एक्सप्रेस का बछवारा स्टेशन पर ठहराव का मंत्री ने किया शुभारंभ

सोनपुर: केंद्रीय मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज गिरिराज सिंह एवं सांसद,राज्यसभा प्रो. राकेश सिन्हा द्वारा आज दिनांक 03.09.2023 को गाड़ी संख्या 13206/05 जनहित एक्सप्रेस का सोनपुर मंडल के बछवारा स्टेशन पर ठहराव का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस अवसर पर सुरेंद्र मेहता, विधायक, बछवारा ,श्री कुंदन कुमार ,  विधायक , बेगूसराय की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ सोनपुर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विदित हो कि
यात्रियों की सुविधा हेतु सहरसा और पाटलिपुत्र के मध्य चलने वाली गाड़ी संख्या 13205/06 सहरसा-पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस का बछवारा स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ।

 

 

गाड़ी संख्या 13206़ पाटलिपुत्र-सहरसा जनहित एक्सप्रेस दिनांक 03.09.2023 से 11.11 बजे बछवारा स्टेशन पहुंचेगी तथा 11.13 बजे प्रस्थान करेगी ।वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 13205 सहरसा-पाटलिपुत्र जनहित एक्सप्रेस दिनांक 04.09.2023 से 02.08 बजे बछवारा स्टेशन पहुंचेगी तथा 02.10 बजे यहां से प्रस्थान करेगी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!