Samastipur

बरौनी मे इस स्कूल के पास फेंकी ​मिली लावारिश बच्ची, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी लाया गया

बरौनी थाना पुलिस ने बुधवार की सुबह गश्ती के दौरान पिपरा देवस स्कूल के समीप सड़क किनारे से एक झोला में रखे हुए एक नवजात को बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवजात बच्ची को स्थानीय पुलिस द्वारा स्वास्थ्य जांच के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी लाया गया। जहां से ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारी डा विदिशा विक्रम ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इधर सूचना पाते ही थानाध्यक्ष बरौनी रजनीश कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष बरौनी बालकृष्ण अत्री ने काग़ज़ी प्रकिया शुरू कर जिला मुख्यालय को सूचित कर दिया। जहां से जिला बाल कल्याण कार्यालय से पदाधिकारी व कर्मियों ने सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंच नवजात बच्ची की हालत जानी।वहीं दूसरी ओर चौक चौराहों पर और लोगों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!