Samastipur

“बेगूसराय में पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में 25000 वोल्ट के रेलवे पोल पर चढ़ी लड़की,यातायात रहा बाधित

बेगूसराय मे एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बरौनी बेगूसराय रेलखंड के तिलरथ स्टेशन का है। जिसमें एक सरफिरी लड़की 25 हजार वोल्ट विद्युत सप्लाई पोल पर चढ़ गई। घटना ने पूरे रेल महकमा में सनसनी फैल गई। बरौनी बेगूसराय के रेल पदाधिकारी लड़की को पोल से उतारने में कोशिश करने लगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वायरल विडियो में दिख रहा है तिलरथ स्टेशन पर 25 हजार वोल्ट पोल पर पीले रंग की सलावार सूट पहनी लड़की चढ़कर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। लोगों के अनुसार लड़की पारिवारिक विवाद के कारण गुस्से में रेल पुलिस के मना करने के बाद भी पोल पर चढ़ जाती है।

लाइन सप्लाई आपूर्ति बंद कर उतारी गई लड़की

इस नाटकीय घटना में रेल प्रशासन द्वारा 25 हजार वोल्ट लाइन सप्लाई आपूर्ति बंद कर बरौनी से टावर वैगन इंजन मंगवाकर काफी मशक्कत के बाद लड़की को सकुशल विद्युत पोल से उतारा गया। तब जाकर रेल पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन परिचालन सामान्य रूप से शुरू किया गया। वहीं रेल पदाधिकारी और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वहीं इस मामले में रेल पदाधिकारी किसी प्रकार का बयान देनें से परहेज करते नजर आ रहे हैं

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!