Weather UpdateSamastipur

आज का मौसम;उत्तर बिहार के जिलों में 24-36 घंटे में बारिश की उम्मीद,कुछ स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर अलर्ट

आज का मौसम;मौसमीय वेधशाला पूसा के अनुसार 12-16 अगस्त तक कम दबाव तथा मानसूनी रेखा के सामान्य होने के कारण मानसून सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान वर्षा की संभावना बनी रहेगी। इसके चलते अनेक स्थानों पर अगले 24-36 घंटों में मध्यम वर्षा हो सकती है। 12-13 अगस्त के आसपास उत्तर बिहार के जिलों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। जबकि ज्यादातर स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं इस दौरान 10 से 15 कि0मी0 प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की सम्भावना है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उत्तर बिहार के जिलों में आगामी 24-36 घंटे में बारिश की उम्मीद है। वहीं 12 व 13 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। जबकि ज्यादातर स्थानों पर मध्यम बारिश की उम्मीद रहेगी। किसान वैज्ञानिक सलाह के अनुरूप कृषि कार्य संपन्न करें। -डॉ. अब्दुस सत्तार, मौसम वैज्ञानिक, डीआरपीसीएयू, पूसा खेतों में जमा हुए अधिक वर्षा जल के निकासी की करें व्यवस्था वैज्ञानिक ने किसानों को बीते दिनों हुए भारी वर्षा के कारण खड़ी फसलों व नर्सरी मेंे होने वाले अधिक जल के निकासी का उपाय करें। वहीं मिर्च का बीज उथली क्यारियों में गिराएं, हल्दी, अदरक, ओल व बीते माह बोयी गई बरसाती सब्जियों में निकाई-गुड़ाई करें। कीट का निरीक्षण करते रहें। परवल की गुच्छियां लगाएं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!