Samastipur

बलान नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से छात्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

बलान नदी।बेगूसराय में बलान नदी में स्नान करने के दौरान एक छात्र की डूब कर दर्दनाक मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के बहरामपुर पंचायत के मुस्कन दरगाह गांव की है। मृत छात्र की पहचान बहरामपुर पंचायत के मुस्कन दरगाह गांव के रहने वाले मोहम्मद फैयाज आलम का पुत्र मोहम्मद जैद के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परिजनों ने बताया कि मृतक मोहम्मद जैद होनहार युवक था। और बलान नदी में स्नान करने के लिए गया था । उसी दौरान गहरे पानी में चला गया। जिससे उसके डूबने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने छात्र को भरसक बचाने का प्रयास किया। लेकिन उसे बचा नहीं सके और डूबने से उस छात्र की मौत हो गई। वहीं, काफी खोजबीन के बाद बलान नदी से छात्र का शव को बरामद किया।

लोगों की जुटी पुलिस।
इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा बछवारा थाना पुलिस को दी। मौके पर बछवाड़ा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी।

जानकारी के अनुसार मृतक क्लास 6 का छात्र था। घर का सबसे प्यारा युवक था। वहीं, बछवारा थाना अध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि बलान नदी में स्नान करने के दौरान एक छात्र की डूबकर मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!