Samastipur

दलसिंहसराय थाना के एस आई पर गाली गलौज का आरोप लगाते हुए दिया धरना,डीएसपी ने कहा सही पाए जाने पर होंगी करवाई

दलसिंहसराय थाना के एक एस आई पर गाली गलौज का आरोप लगाते हुए मोख्तियापुर निवासी कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के अंचल सचिव विधानचंद्र एंव अन्य कार्यकर्ताओ ने थाना परिसर में बुधवार को धरना पर बैठ गए.इस संबंध में विधानचंद्र ने डीएसपी को आवेदन देते हुए बताया कि वह आज दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 345/23 के अनुसंधान कर्ता श्रीकांत निराला से केस के संबंध में मिलने आये थे.जैसे ही वह और उनके साथ केशव कुमार ,संतोष कुमार,नारायण महतो , इनके अलावा और भी मृतक के परिवार के महिलाए थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

हमलोगो ने एस आई से कहा कि सर हमलोग आपसे मिलने मृतक राजकुमार के केस के बारे में बात करने आये है उसी पर पूरे आवेश में वो आ गए और गालीगलौज करने लगे.और बोले अभी तुरंत थाना से बाहर हो जाओ नही तो तुम्हे नेतागिरी करने का हिस्का छूड़ा देंगे और थाना पर से थक्का देकर थाना से बाहर करने लगे.

उसी क्रम में हमारे गाँव से आये हुए व्यक्तियो के करीब हम चले गए और वह गाली गलौज करते रहे.इसे लेकर उन्होंने एस आई पर कानूनी करवाई करने एंव दलसिंहसराय थाना से अविलंब हटाने कि माँग किया.वही आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया.इस संबंध में डीएसपी दिनेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि आवेदन मिली हैं,आवेदन के आधार पर जांच किया जा रहा हैं.सही पाने पर संबंधित एस आई पर करवाई कि जाएगी । कुणाल गुप्ता ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!