Samastipur

“समस्तीपुर;अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य के पति को सिर में मारी गोली,लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग

समस्तीपुर के रोसड़ा शिवाजीनगर पथ पर महिसर चौर में शुक्रवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने पंचायत समिति सदस्य के पति की गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान शिवाजीनगर ओपी के रहियार पंचायत के संतोष पासवान( 42) के रूप में हुई है।मृतक की पत्नी सीता देवी पंचायत समिति सदस्य हैं।घटना उस वक्त हुई संतोष रोसड़ा से शिवाजीनगर बाइक से अकेले लौट रहे थे। इस घटना के बाद गांव के दो गुटों के बीच तनाव व्याप्त है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आरोपी के घर लगाई आग

हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में भी आग लगा दी है। सूचना पर बड़ी संख्या में रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। हालांकि लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस घटना रहियार पुल के पास ही कैंप कर रही है। मृतक संतोष के सिर में एक गोली लगी है।

घटना के बाद जुटे लोग।
रहियार गांव में कुछ दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में हुए हत्या के कारण दो गुटों के बीच पूर्व से ही तनाव बना हुआ था। उस घटना के बाद पंचायत आदि में संतोष ने मुख्य भूमिका निभाई थी। लोगों ने बताया कि शाम वह अकेले रोसड़ा से कार्य निपटाकर वापस बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान महिसर चौक में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक कर सिर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।

क्या कहती है पुलिस

रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!