Samastipur

“समस्तीपुर;शाम में घर से पैदल खेलने निकला था दो भाई,अगले दिन उपलाता मिला शव

समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाने के मनियारपुर गांव से गुरुवार शाम से लापता सहोदर भाइयों का शव मनियारपुर चौर के पानी में शुक्रवार सुबह उपलाता हुआ मिला। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक गांव के वार्ड सात गांव निवासी धर्मेंद्र साह का पुत्र आयुष कुमार 10 वर्ष व आदित्य कुमार 7 वर्ष के रूप में की गई है। दोनों गांव के प्राइमरी स्कूल का छात्र है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

मनियारपुर चौर में जुटी लोगों की भीड़
घटना के संबंध में बताया गया है कि दोनों भाई गुरुवार शाम पैदल ही घर से खेलने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार के लोग उसकी खोजबीन कर रहे थे। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह चौर की ओर शौच करने गए लोगों ने दोनों का शव पानी में उपलाता देखा। जिसके बाद शोर मचाया।

हल्ला होने पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों का शव नग्न अवस्था में था। जिससे लोगो ने आशंका व्यक्त किया है कि दोनों चौर के पानी में स्नान करने लगे होंगे। इसी दौरान गहरे पानी में जाने के कारण उसकी डूब कर मौत हो गई। दोनों का कपड़ा पास में ही पड़ा है।

परिवार के लोगों के बीच मचा कोहराम

बताया गया है कि धर्मेंद्र साह को तीन पुत्र ही था। वह मजदूरी कर किसी तरह परिवार का पालन पोषण करता था। इस घटना से उसके घर का दो चिराग खत्म हो गया। घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मचा हुआ है। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ गांव में जुटी है। इस बीच सूचना पर सीओ रंजन कुमार दिवाकर, मुखिया अरविंद्र कुमार साह, जमादार संजय कुमार सिंह आदि पहुंच कर पीड़ित परिवार को ढांढस बढाया। दाह संस्कार के लिए राशि उपलब्ध कराई।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

वारिसनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। माना जा रहा है कि बच्चे की मौत डूबने से हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी परिवार की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!