Samastipur

समस्तीपुर;उत्पाद विभाग की टीम ने 35 लाख की 350 कार्टन विदेशी शराब किया बरामद:तस्कर फरार

समस्तीपुर जिला उत्पाद विभाग की टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर दूधपुरा वार्ड 4 मोहल्ला में शनिवार दोपहर छापेमारी कर एक खपड़ा के मकान से 350 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। बरामद की गई शराब की कीमत करीब 35 लाख रुपया बताया जा रहा है। उत्पाद विभाग को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली। हालांकि इस दौरान कारोबारी वहां से फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक एसके चौधरी ने बताया कि उत्पाद टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रामपुर दूधपुरा गांव के रमन पासवान के घर में भारी मात्रा में शराब का स्टॉक रखा गया है जिसके बाद उत्पाद टीम ने वहां छापेमारी की। इस दौरान कारोबारी वहां से फरार हो गए। लेकिन घर से 350 कॉटन विदेशी शराब बरामद की गई। बताया गया कि उक्त मकान घनी आबादी के बीच है। और यहां लंबे समय से कारोबार हो रहा था। बरामद किए गए शराब की मिलान की जा रही है।

शराब जब्त करती पुलिस
बताया जा रहा है कि जिस मकान में शराब का स्टॉक छुपा कर रखा गया था वहां गैस सिलेंडर आदि भी बरामद हुआ है, जिसे माना जा रहा है कि यहां कारोबारी रहकर शराब की डील कर रहे थे। उधर इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर फरार शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मौके से पुलिस की टीम ने एक स्कूटी भी जब्त की है, जिसकी डिक्की से चार बोतल विदेशी शराब मिली है जिसे माना जा रहा है की स्कूटी का उपयोग शराब की डिलीवरी देने के लिए किया जा रहा था। स्कूटी को जब्त कर लिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!