Samastipur

समस्तीपुर:पेड़ से लटका मिला मुखिया के भतीजे का शव:पुलिस के आने से पहले शव ले गए परिजन

समस्तीपुर के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम के एक पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। बुधवार सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि कुछ देर बाद लोगों ने मृतक के शव की पहचान कर ली। मृतक उत्तरी धमौन पंचायत के मुखिया पति पंकज राय का भतीजा छोटू कुमार बताया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उधर घटना की सूचना पर जुटे परिवार के लोग पुलिस के आने से पूर्व भी शव को उठा कर वहां से ले गए। परिवार के लोगों का कहना है कि युवक मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। और इससे पूर्व भी दो तीन बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। बताया गया है कि रात से ही वह लापता था और उसकी खोजबीन लोग कर रहे थे।

इसी दौरान सुबह ग्रीन पार्क स्टेडियम के एक पेड़ से शव लटकता हुआ मिलने की सूचना पर परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उसकी पहचान हुई। जिसके बाद परिवार के लोगों ने पेड़ से शव को उतारा और अपने साथ घर ले गए। उधर घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी तो लोग तरह तरह की बातें कर रहे थे। हालांकि शव की पहचान होने के बाद लोग धीरे-धीरे वहां से चले गए।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

पटोरी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्रा ने बताया कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में युवक का शव फंदे से लटकता मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया था। लेकिन जब तक पुलिस की टीम वहां पहुंचती। परिवार के लोग पेड़ से शव को उतार कर अपने साथ घर ले गए। परिवार के लोग पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते हैं। लोगों का कहना था कि युवक मानसिक रूप से बीमार था और दो-तीन बार इससे पूर्व भी आत्महत्या को लेकर प्रयास कर चुका था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!