Samastipur

Samastipur;शिक्षक की पत्नी ने पंखे से लटकर दी जान, पति बोला- मानसिक हालत ठीक नहीं थी

Samastipur;शहर के आदर्श नगर मोहल्ला में गुरुवार को एक निजी स्कूल के शिक्षक की पत्नी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना के बाद मुफस्सिल पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पहचान शिक्षक प्रमोद कुमार सिन्हा की पत्नी नीता कुमारी सिन्हा (48)के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना के संबंध में मृ़तक के पति प्रमोद कुमार ने बताया कि वह स्कूल गए हुए थे। इसी दौरान दोपहर में उन्हें फोन पर बेटे ने सूचना दी कि मां पंखे से लटक रही है। इसके बाद वह भागते हुए घर पहुंचे तब तक उनकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल लेकर आई।

मृतक के पति का कहना है कि उनकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। उनका उपचार रांची से चल रहा था। घर में तनाव की कोई स्थिति नहीं थी। सुबह उसने आराम से खाना खाया। दवा भी ली थी। फिर उसने अचानक कैसे इस घटना को अंजाम दिया समझ से पड़ हैं। उधर, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बूरा हाल है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!