Samastipur

समस्तीपुर;नीतीश कुमार को RJD या फिर BJP किसी के भी साथ जाकर चिपक जाना है: प्रशांत किशोर

समस्तीपुर: जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के लिए बिहार का विकास प्राथमिकता नहीं है। वो बिहार के लोगों के लिए रोजगार, शिक्षा और आम लोगों की सुरक्षा के बारे में सोचते तक नहीं हैं। उनकी प्राथमिकता केवल किसी प्रकार से मुख्यमंत्री बने रहना है, चाहे भाजपा के साथ रहना पड़े या फिर RJD के साथ। बिहार की जनता कैसी भी हालत में हो उससे नीतीश कुमार पर कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन किसी प्रकार से मुख्यमंत्री की कुर्सी उन्हीं के पास रहे उन्हें बस इसी बात की चिंता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रशांत किशोर ने पार्टियों का नाम लेते हुए कहा कि नीतीश कुमार को पता है कि बिहार में वोट चाहे भाजपा को पड़े, RJD को पड़े या कांग्रेस को लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सिर्फ नीतीश कुमार ही बैठते हैं, इस बात को लेकर नीतीश कुमार के मन में अहंकार आ गया है, ये एक बड़ी परेशानी है। इससे बिहार को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

 

 

कोरोना काल का जिक्र करते हुए प्रशांत ने कहा कि कोरोना के समय हजारों लोगों की मृत्यु हो गई और हजारों युवा परेशान थे, लेकिन नीतीश कुमार अपने बंगले से भी नहीं निकले। बता दें कि प्रशांत किशोर 264 दिनों से बिहार में पदयात्रा कर रहे हैं। बुधवार को वे समस्तीपुर के राजकीयकृत हाई स्कूल ग्राउंड चकवकहार में थे। प्रशांत किशोर पैदल चल कर लोगों को वोट की ताकत का एहसास दिला रहे हैं। बीते दिनों में प्रशांत किशोर 2500 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा कर चुके हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!