Samastipur

समस्तीपुर;सड़क हादसा मे मामा- भांजे की दर्दनाक मौत, ससुराल से घर आने के दौरान अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर

समस्तीपुर में बुधवार देर शाम सड़क हादसे में मामा- भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक भी पहचान वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र के नया टोल मुरादपुर का रहने वाला बालमुकुंद महतो का 25 वर्षिय पुत्र पंकज कुमार महतो के रूप की गई है। हादसा जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बलुआही- महम्मदीपुर पथ पर चिमनी के पास हुआ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जबकि दूसरे मृतक की पहचान पंकज का भांजा मोहिउद्ददीननगर थाने के शिवना अंदौर गांव के राम प्रसाद महतो के 23 वर्षीय पुत्र अनुपम कुमार उर्फ अनिश कुमार महतो के रूप में की जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना की सूचना के बाद परिवार सदस्यों के बीच कोहराम मच गया।

 

घटना के संबंध में बताया गया है कि महनार थाने के मुरादपुर निवासी पंकज देर शाम बाइक से अपना ससुराल मोहिउद्ददीननगर थाने के तेतारपुर धर्मपुर जा रहा था।

इसी बीच वह रास्ते अपना भांजा अनुपम के यहां पहुंच गया और उसे भी साथ ले लिया। दोनों मामा भांजा एक ही बाइक से तेतारपुर जा रहे थे इसी दौरान बलुआही- महम्मदीपुर पथ पर चिमनी के पास किसी वाहन ने उसे ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हालांकि हल्ला होने पर जुटे आसपास के लोगो ने दोनों के शव को उठाकर मोहिउद्ददीन नगर पीएचसी लाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

मोहिउद्ददीननगर थाने के अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि घटना कर सूचना पर तुरंत वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!