Samastipur

समस्तीपुर;रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर युवती का मिला शव,15 दिन पहले बेटी को दिया था जन्म,हत्या की आशंका

समस्तीपुर जिले के वारिसननगर थाने के समस्तीपुर- दरभंगा रेलखंड के किशनपुर स्टेशन से पहले धनहर रेलवे गुमटी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवती का शव मिला है। मृतक की पहचान वारिसनगर के ही रतनपुर गांव के मुकेश साह की पत्नी मंजू देवी 20 वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे उठाकर सदर अस्पताल लाए। जहां, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

15 दिन पहले बेटी को दिया था जन्म

मृतक मंजू की शादी मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी। उसने 15 दिन पहले ही एक बेटी को जन्म दिया था। सात दिन पूर्व ससुराल वाले उसे विदाई करा कर ले गए थे। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज में बाइक के लिए हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाया है।

दहेज़ में बाइक नहीं दी थी, तो की हत्या

मृतक की मां यशोदा देवी ने बताया कि डेढ़ वर्ष उन्होंने अपनी पुत्री मंजू की शादी दो लाख रुपए दहेज देकर रतनपुर के मुकेश साह के साथ की थी। दहेज में एक बाइक बांकी था। आर्थिक तंकी के कारण वह बाइक नहीं दे पाई थी। जिस कारण मंजू के ससुराल वाले उसे हमेशा प्रताड़ित कर रहे थे। 15 दिन पहले ही मंजू ने एक बेटी को जन्म दिया था। सात दिन पूर्व उसके ससुराल वाले उसे बिदागरी कराकर ससुराल रतनपुर ले गए थे। जहां, उससे बांकी बाइक की मांग की जा रही थी।

अक्सर करते थे प्रताड़ित

मृतक की मां ने बताया कि बाइक को लेकर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंजू के पति मुकेश के अलावा उसके ससुराल वालों ने उसकी साजिश के तहत हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर रख दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला दुर्घटना लगे इसके लिए ऐसा किया गया है। उसकी बेटी की हत्या की गई है।

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

वारिसनगर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि परिवार के लोगों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगा रहे है। हालांकि, अभी पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषी की गिरफ्तारी की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!