Samastipur

Samastipur;शौचालय की टंकी साफ करने के दौरान हुआ हादसा, दम घुटने से दो मजदूरों की मौत

Samastipur;नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ला में एक निर्माणाधीन मकान के शौचालय की शटरिंग खोलने के दौरान टंकी के अंदर दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई । मृतक मजदूर की पहचान जिले के नैनी ओपी क्षेत्र के डारा पर चंदौली गांव के अमरजीत कुमार और सनी कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद पहुंची नगर पुलिस ने काफी अथक प्रयास के बाद दोनों शव को टंकी से खींच कर बाहर निकाल। इस बीच घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। मृतक के परिजन मौके पर पहुंचकर हो हल्ला करने लगे। ‌घटना के संबंध में बताया गया है कि रेलवे के कैरेज कंट्रोल में काम करने वाले संजीव कुमार नामक कर्मी ने मगरदही मोहल्ला में जमीन खरीद कर मकान का निर्माण करा रहे थे । निर्माण की जिम्मेवारी अमरजीत नामक ठेकेदार के पास थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

साथ काम करने वाले मजदूर ने बताई पूरी घटना

मृतक मजदूरों के साथ काम करने वाले वाले उमेश कुमार ने बताया कि आज वह लोग तीन मजदूर शटरिंग खोलने के लिए पहुंचे थे ।वह मकान के छत के ऊपर काम कर रहा था। दिन के करीब 11:00 वह छत पर काम करने के लिए गया था ।काफी धूप होने के बाद करीब 2 ढाई घंटे बाद वह नीचे आया तो सन्नाटा था। इधर-उधर खोजने पर भी अमरजीत और सन्नी का पता नहीं चला ।इस बीच उसे याद आया कि वह शौचालय की टंकी में शटरिंग खोलने गया था। जिसके बाद उसने टंकी के अंदर झांक कर देखा तो अमरजीत और सनी दोनों नीचे मरा पड़ा हुआ था। तत्काल उसने मामले की जानकारी ठेकेदार को दी ।मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने शोर मचाया तब आसपास के लोग जुटे। बाद में मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने स्थानीय युवकों के सहयोग से दोनों का सब एक-एक कर खींचकर बाहर निकाला।

क्या बोले थानाध्यक्ष

नगर थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य ने बताया कि सेटिंग खोलने के दौरान शौचालय की टंकी में दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हुई है। दोनों का शव जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई है ।अभी परिवार की ओर से किसी प्रकार का आवेदन नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!