Patna

अनूठे प्यार के बंधन में सराबोर हुए पुलिसकर्मी,”रक्षा बंधन से पहले बहनें पुलिस को बांधी राखी

रक्षा बंधन से पहले राजधानी पटना के कोतवाली थाने में पुलिसकर्मियों की कलाई पर दर्जनों बहनों ने राखियां बांधी। इसके बाद पूरे थाने का माहौल कुछ पल के लिए अनूठे प्यार के अनोखे बंधन में सराबोर हो गया। जहां बहनों ने सुहाग और परिवार के रक्षा के लिए भाई से आर्शीवाद लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बहनों ने पहले कोतवाली थानेदार संजीत कुमार को रोली चंदन का तिलक लगाया। इसके बाद थाने में बैठे सभी पुलिस कर्मियों को भी बहनों ने राखी बांधा और सभी पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा कराया।

 

क्या बोले कोतवाली थाना अध्यक्ष

संजीत कुमार भी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर भाई का फर्ज निभाते हुए बताया कि पुलिस की नौकरी में आने के बाद त्योहार में घर जाने का मौका नही मिलता है। रक्षा बंधन से पहले बहनों का प्यार रक्षा सूत्र के साथ मिला इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है। आज इस सुखद पल का भी बेहतर अनुभव रहा। वैसे तो पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए ही है। किसी मामले में रक्षा करने में पुलिस कोई कसर भी नही छोड़ती, लेकिन आज रक्षा बंधन के त्योहार से पहले बहनों ने कलाई पर राखी बांधा और मुंह मीठा कराया। यही हम पुलिसवालों के किए सौभाग्य की बात है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!