Patna

पटना:ज्यूडिशियल अफसर पर पत्नी की मौत,बहन बोली-दहेज के लिए टॉर्चर किया जाता था

पटना सिटी सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल अफसर पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। उनके ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया है। 14 अगस्त को परिवार को बेटी के बीमार होने की खबर मिली थी। 15 अगस्त को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 16 को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पटना के शास्त्री नगर थाने में मामले को लेकर फर्द बयान दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतका की बहन ने कहा कि दहेज के लिए मारपीट की जाती थी।
चांदनी चंदा (30) की शादी 11 मई 2022 को शैलेंद्र कुमार के बेटे प्रतीक शैल (33) से हुई थी। चांदनी चंदा के माता-पिता एसके पूरम लेन की कैलास रेसीडेंसी में रहते हैं। उसके ससुराल वाले आलमगंज थाने के पश्चिमी बंजरगपुरी गायघाट के रहने वाले हैं। दैनिक भास्कर से फोन पर बातचीत में ज्यूडिशियल अफसर ने कहा है कि हम अपना पक्ष बाद में रखेंगे।

मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था: पिता

मृतका के पिता अशोक ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए मेरी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को हमें बेटी के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। हम लोग ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करने को कहा।

प्रतीक और चांदनी की शादी की फाइल फोटो।
15 अगस्त को ससुराल वालों ने उसे पटना बाइपास के कुम्हरार के यूनिवर्सल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। वहां पर उसका ठीक से इलाज नहीं हो रहा था। चांदनी की गंभीर हालत को देखते हुए मायके वालों ने उसे पारस अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान गुरुवार की दोपहर उसकी मौत हो गई।

मृतक की बहन स्मृति सिन्हा ने बताया कि मेरी बहन का पति प्रतीक पटना सिटी सिविल कोर्ट में न्यायिक दंडाधिकारी के पद पर है। वो अपने पद को लेकर धमकी देता था। उन्होंने अपने परिवार के साथ मिलकर मेरी बहन को टॉर्चर किया और मार डाला। वो न्यायिक पद पर बैठने के लायक नहीं है।

स्मृति ने आरोप लगाया कि हम लोग पर केस उठाने का दबाव बनाया जा रहा है। बोल रहे हैं आप लोग को केस में फंसा देंगे। हमें न्याय चाहिए।

इस मामले में दैनिक भास्कर लगातार लड़के का पक्ष जानने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसके परिवार से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
सोर्स:दैनिक भास्कर

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!